श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विद्यासागर जी के नाम पर होगा गोमटगिरी चौराहा, जैन समाज में खुशी के लहर

इंदौर ( राजेश जैन दद्दू) । जो धार्मिक नगरी के रूप में देश में अपनी अलग पहचान रखता है ऐसे में इंदौर के पश्चिम क्षेत्र एयरपोर्ट रोड में जहां पर कदम-कदम पर धार्मिक व पर्यटन स्थल मौजूद हैं जैन समाज के सबसे बड़े तीर्थ गोमटगिरी चौराहे का नाम श्रंमण संस्कृति के महामहिम परम पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज के नाम पर करने का विगत कई समय से प्रयास जारी थे जिसे आज सफलता प्राप्त हुई और ड्रीम वर्ल्ड पर जैन समाज की एक बैठक आहूत की गई जिसमें समग्र जैन समाज के पदाधिकारी सम्मिलित हुए समाज के अग्रणी अशोक मेहता वह उनके टीम के द्वारा विगत कई समय से लगातार इस मांग को लेकर प्रयास किये जा रहे थे । आज की बैठक में ड्रीम वर्ल्ड पर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा वहां के सरपंच रामस्वरूप जी गहलोत एवं जनपद अध्यक्ष जिला पंचायत प्रमुख पंच, सरपंच के माध्यम से गोम्मटगिरी चोराहे का नाम आज से श्रमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम से चौराहे का नामकरण किया गया इस अवसर पर पूर्व पाषर्द टीनू जैन ,अक्षय बम,पार्षद राजीव जैन के समक्ष बैठक में आचार्य श्री के नाम पर चौराहा बने इसकी घोषणा की गई तीनों जैन ने अपने उद्बोधन में यह बताया कि केबीनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इस चौराहे नामकरण की संपूर्ण जानकारी विगत दीऩो दी गई थी । उन्होंने भी इसके लिए भरपूर सहयोग प्रदान किया और कहा कि चौराहे को इंदौरी नहीं देश का नंबर वन चौराहा बनाने के लिए शासन एवं प्रशासन से भरपूर सहयोग दिलाने की बात भी कैलाश जी ने कही। आज की इस बैठक के दौरान नगर निगम ग्राम पंचायत सभी की सरकारी अनुमतियां प्राप्त कर चौराहे का नाम आचार्य विद्यासागर जी महाराज रखने का निर्णय प्रशासन द्वारा दिया गया इस सूचना को जैसे ही बैठक में श्रवण सिंह चावला ने अपने उद्बोधन में घोषणा करते हुए समाज जन को बताया उपस्थित समाज जन में खुशी की लहर दौड़ गई सभी ने एक दूसरे का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और संकल्प किया कि इस चौराहे को इंदौर ही नहीं पूरे प्रदेश में नंबर वन चौराहा बनाने की बात पर सभी ने अपनी सहमति दी। सभी ने तन मन धन से जो भी सहयोग लगेगा वह देने का आश्वासन दिया। शासन प्रशासन के माध्यम से जो भी मदद मिल सकेगी उसके लिए भी जिला अध्यक्ष ने अपनी सहमति प्रदान की साथ ही समाज जनों ने भी उचित सहयोग का संकल्प लिया और इस चौराहे को इंदौर में ही देश में नंबर वन चौराहा बने इसको लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की इस अवसर पर विशेष रूप से कैलाश वेद नकुल पाटोदी महावीर जैन निर्मल कासलीवाल प्रदीप बड़जात्या राजेश जैन दद्दू अभय मूणत कमल रावका, सांता भामावत मयंक जैन एवं समाज की कई महत्वपूर्ण हस्तियां उपस्थिति थी स्वागत भाषण अशोक मेहता ने दिया । उन्होंने विस्तार पूर्वक बताया कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के निर्वाण के अवसर पर गोम्मटगिरी पर सभा आयोजित की गई थी जिसमें समाज जनों ने यह मांग की थी कि गोम्मटगिरी चौराहे का नाम परम पूज्य आचार्य विद्यासागर जी के नाम पर रखा जाए तब से ही इस कार्य के लिए अशोक मेहता और उनकी पूरी टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे थे कार्यक्रम का संचालन महावीर जैन ने किया आभार राजेश जैन दद्दू ने माना ।