जो व्यक्ति संगति के असर से अज्ञान के प्रभाव से कर्मोदय से मार्ग भटक गया हो उसे सन्मार्ग पर लाने वाला महान होता है – कमल मुनि जी कमलेश

वड़पल्ली जैन भवन 10 जून 2025 । पापी को देखकर उपेक्षा करने वाला नफरत और दूरी बढ़ने वाला महा पापी है l जो उसके सुधार में व्यवधान पैदा कर रहा है l उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश जी ने संबोधित करते कहा कि हर आत्मा में परमात्मा का निवास है l
मुनि कमलेश ने कहा कि जन्म से कोई पापी और डाकू नहीं होता हैl जो व्यक्ति संगति के असर से अज्ञान के प्रभाव से कर्मोदय से मार्ग भटक गया हो उसे सन्मार्ग पर लाने वाला महान होता है l राष्ट्र संत ने कहा की सवेरे का भूला शाम को घर आ जाए उसे भूला नहीं कहा जा सकता lपापी में भी जो परमात्मा के दर्शन करता है वह सबसे महान ज्ञानी है l
जैन संत ने कहा कि सज्जन लोग जब तक पापी को हीन भावना से देखेंगेl तब तक हीन भावना से देखने वाला धार्मिक नहीं हो सकता l कानून सरकार उनका भविष्य उज्जवल नहीं कर सकतीl कौशल मुनि घनश्याम मुनि जी ने मंगलाचरण किया। अक्षत मुनि जी सम्यक मुनि जी ने विचार व्यक्त किया।
श्री एसएस जैन संघ वड़पल्ली वरिष्ठ कार्यकर्ता महावीर तालेड़ा महावीर भंडारी गौतम तालेड़ा धार्मिचंद रांका देवी चंद बरालोटा अशोक तालेड़ा ने संघ की ओर से राष्ट्र संत का अभिनंदन करते हुए वीरांगनाओं का सम्मान करने का संकल्प लिया। 11 जून अहिंसा सम्मेलन सैदापेट जैन स्थानक और 12 जून को टी नगर जैन स्थानक भवन में प्रातः9:00 बजे शाकाहार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।