नाटक की रचनाप्रक्रिया और उसके विभिन्न पक्षों पर विमर्श 12 जून को रतलाम में

टैगोर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के डायरेक्टर अभिजीत सोलंकी देंगे जानकारी

रतलाम । रंगकर्म को समझने और इसके विभिन्न पहलुओं को जानने के लिए एक बैठकी का आयोजन 12जून 2025 को रतलाम में किया जा रहा है। इसे टैगोर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा केडायरेक्टर अभिजीत सोलंकी  संबोधित करेंगे।रंगकर्मी एडवोकेट कैलाश व्यास ने बताया बैठकी का आयोजन 12 जून 2025 (गुरुवार)को सुबह 10.30 बजे जी.डी. अंकलेसरिया रोटरी हाल में होगा। संस्था युगबोध, जन नाट्यमंच तथा जनवादी लेखक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में टैगोर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामाके डायरेक्टर अविजित सोलंकी नाटक की रचना प्रक्रिया और उसके विभिन्न पहलुओं परप्रकाश डालेंगे।
बता दें कि, अविजित सोलंकी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से प्रशिक्षत हैं और इन दिनों रतलाम में चल रही तीन दिनीथिएटर मेकिंग वर्कशॉप में प्रशिक्षण दे रहे हैं। टैकगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालयभोपाल के सह निर्देशक विक्रांत भट्ट के संयोजकत्व में वर्कशॉप का आयोजन रोटरी हालमें शाम 4 से रात 8 बजे तक हो रहा है। यह एक परिचयात्मक कार्यशाला है, जिसे 16 से30 साल तक के युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य अभिनय, समूह मेंकार्य करना और परफॉर्मेंस डिवाइज़िंग की मूलभूत बातों को सिखाना है। यह कार्यशालाप्रतिभागियों को परफॉर्मेंस क्रिएशन और सामूहिक कहानी करने की व्यावहारिक समझप्रदान करने में सहायक होगी।