
रतलाम। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा पासआउट और टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के ड्रामा डायरेक्टर अविजित सोलंकी रंगकर्म पर 12 जून गुरुवार को प्रातः 10.30 बजे रोटरी हॉल एनैक्सी पर व्याख्यान देंगे।
शहर की नाट्य संस्था युगबोध, जन नाट्य मंच, जनवादी लेखक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रंगकर्म के नवीन आयामों पर बातचीत होगी । वरिष्ठ रचनाकार प्रो. रतन चौहान, कैलाश व्यास, यूसुफ़ जावेदी, ओमप्रकाश मिश्र, रणजीत सिंह राठौर ने शहर के नाट्य प्रेमियों से उपस्थिति का आग्रह किया है।