योग आहार विहार निद्रा निरोगी जीवन का मूल मंत्र – अनोखीलाल कटारिया



रतलाम । माँ कालिका माता रतलाम नगर की ह्दय स्थली गुलाब चक्कर जिला कलेक्टर राजेश बाथम के मार्ग दर्शन में रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा उठा प्रकृतिमय परिवेश में सायंकाल गीत संगीत आयोजन के साथ ही नियमित प्रातः काल 06 से 07:30 बजे तक नि:शुल्क इंटिग्रेटेड योग शाला पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिला रतलाम संगठन के प्रयासों से किया जा रहा है वरिष्ठ समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया गौसेवक दिनेश वाघेला की उपस्थिति में योगगुरु विशाल कुमार वर्मा, अपार उपाध्याय, नित्येन्द्र आचार्य द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य की थीम पर रचनात्मकता लिए अष्टांग योग आसन प्राणायाम योगीक जोगींग सुक्ष्म व्यायाम के साथ आयुर्वेद देशी नुस्खों उपायों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार व प्रोटोकॉल का अभ्यास साधकगण कुशलता पूर्वक कर स्वास्थ्य लाभ ले रहें।
नियमित योग आहार विहार निद्रा यह निरोगी जीवन का मूल मंत्र प्रत्येक नागरिक इसका अनुशरण करें शुद्ध पवित्र वातावरण में योग शारिरिक मानसिक बौद्धिक शक्तियों का संचार कर सकारात्मक भावों का विस्तार निश्चित हैं हार्ट फुलनेस संस्था के निलेश शुक्ला सदस्यों द्वारा ध्यान क्रिया कराईं गई म.प्र. जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय योग जन अभियान की श्रृंखला लिए नशामुक्त भारत अभियान महायज्ञ में योग साधकों व आम जनमानस को प्रेरित किया जा रहा हैं जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहें हैं ।