साध्वी विष्क्षण श्रीजी मा ,सा की 113 जयंती पर भव्य कार्यक्रम में मालवा श्री संघ ने हिस्सा लिया

रतलाम।20वीं सदी की महान साध्वी खरतरगच्छ गौरव परमपूज्या प्रवर्तनीय महोदय श्री विचषण श्रीजी महाराज साहब की जन्म जयंती के अवसर पर जयपुर में गुरुवार को आयोजित भव्य कार्यक्रम में मालवा श्री संघ ने हिस्सा लिया। मरुधर ज्योति परम पूज्या मनिप्रभा श्रीजी मा, सा की पावन सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक प्रभु भक्ति एवं गुरु भक्ति का आयोजन हुआ। खरतरगच्छ श्री संघ जयपुर द्वारा विचक्षण समाधि स्थल मोहनबाड़ी पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मालवा श्री संघ के अध्यक्ष ठाकुर बसंत सिंह श्रीमाल विशेष रूप से मौजूद थे।
उन्होंने विचक्षण श्रीजी मा, सा के मालवा तथा रतलाम रिंगनोद विहार से जुड़ी घटनाक्रम को सिलसिलेवार बताया उन्होंने कहा कि रतलाम विचक्षण विद्यापीठ हाई सेकेंडरी स्कूल आपकी ही देन है। ऐसे अनेक कार्य धार्मिकता के साथ सामाजिक एवं शिक्षा से संबंधित आपकी परिकल्पना तद समय साकार हो सकी। इस अवसर पर जयपुर संघ के पदाधिकारी सर्वश्री पदमचंद पुंगलिया, देवेंद्र कुमार, राजकुमार बेगानी, तथा देश से आए प्रतिनिधि के अलावा समाजजन मौजूद थे।