विश्वकर्मा सेवा समिति द्वारा स्व. वासुदेव की स्मृति में प्रथम विशाल रक्तदान शिविर संपन्न

रतलाम । विश्वकर्मा सेवा समिति द्वारा स्व. वासुदेव मोरवार (सिलावट) की स्मृति मे प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन सिलावटो का वास मे मानव सेवा समिति के सहयोग से आयोजित किया गया । रक्तदान शिविर की शुरुआत स्वर्गीय वासुदेव मोरवार के चित्र पर समाज के सदस्यों एवं मानव सेवा समिति सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई । लगभग 3 घंटे के रक्तदान शिविर में 45 पुरुषों एवं 6 महिलाओं ने मिलकर 51 यूनिट रक्तदान पीड़ित मानवता की सेवा के लिए मानव सेवा समिति रक्त कोष में अर्पण किया । रक्तदान शिविर में मानव सेवा समिति के पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी, निर्मल कटारिया, हेमंत मेहता, रवीन्द्र बक्शी, डॉ कनूप्रिया दशोत्तर एवं सभी स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा । मोरवार परिवार,विश्वकर्मा सेवा समिति के सभी रक्तदान कर्ता को मानव सेवा समिति की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया गया ।