विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद रतलाम के द्वारा विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस का आयोजन मानव सेवा समिति सभागृह रतलाम में आयोजित

रतलाम । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद रतलाम के द्वारा विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस का आयोजन मानव सेवा समिति सभागृह रतलाम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय, पतंजलि युवा भारत राज्य कार्यकारिणी सदस्य जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, समाजसेवी दिनेश वाघेला की विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया।
परिषद के जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय ने बताया कि आज वरिष्‍ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस है। आज का यह दिन वरिष्‍ठ नागरिकों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और उनकी उपेक्षा को रोकने के प्रति जागरूकता बढ़ाकर बेहतर समझ को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है, वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए टोल-फ्री “एल्डर लाइन” हेल्पलाइन नंबर – 1 4 5 6 7 जारी किया गया है।
पतंजलि युवा भारत राज्य कार्यकारिणी सदस्य जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा ने बताया कि हर समाज में बुजुर्ग अतीत के लिए एक जीवंत पुल के रूप में काम करते हैं, इसलियें बुजुर्गो का सम्‍मान आवश्‍यक है, पतंजलि के द्वारा गुलाब चक्‍कर रतलाम में नियमित नि: शुल्क इंटिग्रेटेड योग शाला आमजनों के साथ ही बुजुर्गो के लिए विशेष योगाभ्यास किया जा रहा हैं
समाज सेवी दिनेश वाधेला के द्वारा इस अवसर पर बुजुर्ग दुर्व्‍यव्‍यवहार रोकने के लिये शपथ दिलाई कि हम भारतवासी यह प्रतिज्ञा करते हैं कि “हम, अपने वरिष्ठ नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं करेंगे, सदैव उनके सम्मान करेंगे और उनकी सेवा करेंगे। हम उनके अनुभवों और ज्ञान का आदर करेंगे और सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे। “हम, भारतवासी, एक ऐसा समाज बनाएंगे जहाँ हर वरिष्ठ नागरिक सम्मान और सुरक्षा का अनुभव करे। हम उनके प्रति सहानुभूति और सहायता का भाव रखेंगे।”
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य की थीम पर सामूहिक योग का प्रशिक्षण नियमित प्रदान किया जा रहा है, कार्यक्रम में बाबूलाल सिसोदिया जी के जन्मदिवस पर आनंद उत्सव के साथ 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो का सम्‍मान भी किया गया तथा नशामुक्ति व बुजुर्ग दुर्व्‍यावहार रोकने की शपथ कराई गयी।
मानव सेवा समिति योग शाला में पतंजलि योग समिति के पूर्व जिला प्रभारी रामबाबू यादव, राजकुमार पंजाबी, हरिश पाहुजा, रामचंद्र भाटी, राजेन्द्र पुरोहित, श्यामसुंदर उपाध्याय, बाबूलाल चौहान, सैलाना से गोवर्धन लाल बिलवार, श्रीमती श्यामा वाघेला, शकुन्तला सिसोदिया, इंदू यादव, मंजू सोनी, रेखा शर्मा, निशा तिवारी, रेखा राठौर, सरोज सोनी आदि उपस्थित रहें।