
रतलाम । अखिल भारतीय श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विरधीचन्द्रजी शर्मा जयपुर द्वारा मध्यप्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर डॉ. राजेन्द्र शर्मा को मनोनीत किया गया। इस मनोनय से रतलाम समाज में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर इस श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज ट्रस्ट बोर्ड, समिति रतलाम द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण जयपुर का आभार व्यक्त किया गया तथा समाजजन बंसीलाल शर्मा (अध्यक्ष), चेतन प्रकाश शर्मा, घनश्याम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, केदार शर्मा, रामबाबू शर्मा, विशाल शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, मोहनलाल शर्मा, बाबूलाल शर्मा (मास्टर सा.), पं. रामचन्द्र शर्मा, गोपाल शर्मा टंच, नाथूलाल शर्मा (खाचरौद वाले), गौरीशंकर शर्मा, चेतन शर्मा (भेढोलिया) द्वारा इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया गया और नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र शर्मा को बधाई दी गई । साथ ही आशा व्यक्त की गई है कि आपके कुशल नेतृत्व में समाज उन्नति के पथ पर अग्रसर होकर नई ऊंचाईयाँ प्राप्त करेेगा । ज्ञात हो कि डॉ. राजेन्द्र शर्मा श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष के साथ ही कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े होकर पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से समाजसेवा का कार्य कर रहे है ।