
जावरा (अभय सुराणा) । परिवार द्वारा दिए गयें सेवा समर्पण त्याग की राह पर चलने के संस्कार को गुरु के मार्गदर्शन में गुरु के आर्शीवाद से सेवा करने का जो अवसर मिलता है वह हमारे लिये गोरव की बात होतीं हैं ।
उक्त बात को सार्थक करते हुए श्री आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस नई दिल्ली की आत्म ध्यान राष्ट्रीय योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि कुमार कर्नावट द्वारा संदीप रांका जावरा को राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया हैं साथ ही जैन कांफ्रेंस मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हुलास बैताला द्वारा गुरु संदीप रांका जैन कांफ्रेंस म प्र के वरिष्ठ मार्गदर्शक पर मनोनीत किया है ।
हाल ही में लायंस क्लब जावरा के वर्ष 2025-26 के लिए संदीप रांका को सह सचिव मनोनीत किया गया है । श्री रांका वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के मीडिया प्रभारी के साथ विभिन्न संस्थाओं में सक्रिय रुप से कार्य कर रहे हैं
श्री रांका पूर्व में भी जैन कांफ्रेंस में राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय मंत्री के साथ विभिन्न पदों पर कार्य किया हैं । श्री रांका पुज्य गुरुदेव दिवाकर श्री चोथमल जी म. सा. के प्रति अधात श्रद्धा के साथ श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय साधु संतो की सेवा मैं भी अग्रणी हैं । उक्त जानकारी श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ जावरा के पुर्व अध्यक्ष बंसतीलाल चपडोद, सुजानमल कोच्चटा, शेखर नाहर द्वारा देते हुए बताया कि जावरा श्री संघ के लियें गौरवान्वित करने पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संध जावरा के साथियों द्वारा बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।