जनहितैशी प्रस्तावों को दी महापौर परिषद ने स्वीकृति

रतलाम 16 जून । महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत बीएलसी घटक के में दावा आपत्ति उपरांत पात्र पाये गये 123 हितग्राहियों की अंतिम सूची को महापौर परिषद ने अनुमोदन प्रदान कर सूची जिला कलेक्टर रतलाम को प्रेषित किये जाने के स्वीकृति प्रदान की।
आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत बीएलसी घटक के में दावा आपत्ति उपरांत पात्र पाये गये 123 हितग्राहियों की अंतिम सूची को महापौर परिषद ने अनुमोदन प्रदान कर सूची जिला कलेक्टर रतलाम को प्रेषित किये जाने के स्वीकृति प्रदान की। इससे पूर्व 230 पात्र हितग्राहियों की सूची का महापौर परिषद द्वारा अनुमोदन कर सूची जिला कलेक्टर रतलाम को प्रेषित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की थी।
इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों में संचालित अस्थाई खान-पान व हाथठेला गाड़ी दुकानों से 6000/- त्रैमासिक शुल्क लिये जाने पर दुकानदारों द्वारा त्रैमासिक शुल्क दिये जाने पर असहजता जाहिर कर 10 दिवस का शुल्क जमा करने के आग्रह पर महापौर परिषद द्वारा त्रैमासिक शुल्क के स्थान पर 10 दिवस शुल्क वसूल किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की।
आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, प्रभारी निगम आयुक्त करूणेश दण्डोतिया, कार्यपालन यंत्री जी.के. जायवसाल, उपयंत्री राजेश पाटीदार, मनीष तिवारी, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा के अलावा राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित थे।