


जावरा (नि.प्र.) । 9 जुन 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को बने हुए 11 वर्ष पूरे हो गए हैं,वहीं पीएम मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष 9 जून को पूरा हो चुका है। इसे नए भारत का अमृतकाल भी कहा जा रहा है।
ऐसे में हमारे लिए यह जानना बेहद आवश्यक होगा कि इन बीते ग्यारह वर्षों में भारत में क्या कुछ बड़े बदलाव हुए हैं और आम जन जीवन में कितना बदलाव आया है। साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि इस अवधि में सरकार द्वारा कौन-कौन से ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं और जनता के लिए कौन-कौन सी ऐतिहासिक योजनाएं शुरू की गई और देश प्रगति की राह पर कितना आगे बढ़ पाया हैं।
11 वर्ष में सरकार के ग्यारह ऐतिहासिक फैसले
यहां हम बात करेंगे बीते 11 वर्ष में मोदी सरकार के उन ग्यारह ऐतिहासिक फ़ैसलों की जिन्होंने आमजन के जीवन की तस्वीर बदली।
पहला फ़ैसला-
उज्ज्वला योजना: इसके तहत 10.3 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को मुफ़्त रसोई गैस कनेक्शन दिए गए।
दूसरा फैसला-
प्रधानमंत्री आवास योजना: इस योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक ग़रीबों को पक्का मकान बनाकर दिया गया।
तीसरा फैसला-
जन धन योजना: इस योजना का लाभ उठाते हुए क़रीब 55 करोड़ लोगों ने जीरो बैलेंस पर बचत बैंक खाता खोला।
चौथा फैसला-
पीएम मुद्रा और स्टैंड अप योजना: इसके तहत बिना गारंटी के छोटे व्यवसायों और पहली पीढ़ी के उद्यमियों को सस्ती दर पर कर्ज उपलब्ध कराया गया।
पांचवा फैसला-
किसान सम्मान निधि: इसके तहत 11 करोड़ से ज़्यादा किसानों को 3.7 लाख करोड़ से ज्याादा की राशि हस्तांतरित की गई।
छठा फैसला-
पीएम कौशल विकास योजना: इस योजना के ज़रिए 1.48 करोड़ से ज़्यादा युवाओं को प्रशिक्षित/ उन्मुख किया।
सातवां फैसला-
स्वच्छ भारत अभियान: इस अभियान के तहत देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया।
आठवां फैसला-
सौभाग्य योजना: इस योजना के तहत 100 प्रतिशत इच्छुक घरों को बिजली कनेक्शन मुहैया कराए गए।
नौवां फैसला-
पीएम स्वनिधि योजना- इसके जरिए 68 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स यानी रेहड़ी-पटरी वालों को उनके कामकाज के लिए आसानी से कर्ज उपलब्ध कराया गया।
दसवां फैसला-
आयुष्मान योजना: इसके तहत 50 करोड़ से ज़्यादा लोगों का 5 लाख तक मुफ़्त स्वास्थ्य बीमा कराया गया।
ग्यारहवां फैसला-
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना: इस योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जाता है।
पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कुल मिलाकर बीते ग्यारह वर्षों में तमाम कल्याणकारी योजनाओं को प्रस्तुत कर और कार्यान्वित किया गया हैं लेकिन उनमें से ये प्रमुख ग्यारह ऐतिहासिक योजनाएं हैं जिनसे करोड़ों परिवारों को पहली बार सबसे जरूरी बुनियादी सुविधाएं मिली हैं। इसलिए इन्होंने आमजन के जीवन की तस्वीर बदलने का अहम कार्य भी किया। ये आंकड़े गवाह है कि सरकार ग़रीबों के लिए बड़ा सोचती है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के 4 स्तम्भ बताए हैं जिनमें गरीब, युवा, किसान और महिला शामिल हैं। गौर करें तो इन्हीं चार स्तंभों को मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने इन योजनाओं की शुरुआत की।
उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति कानसिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा की कामकाजी बैठक में कहीं ।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जावरा नगर मिडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया कि नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए मोदी सरकार के 11 सालो की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, सर्वप्रथम भारत माता व पार्टी के पितृ पुरुष श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी व प. दीनदयाल जी उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारम्भ किया गया, इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी,पूर्व न.पा.अध्यक्ष निर्मला हाडा,जिला सहकोषाध्यक्ष पिंकेश मेहरा, जिला मंत्री देवेंद्र भटनागर,महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष प्रमोद रावल,पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ दिलिप शाकल्य, नगर उपाध्यक्ष सुरेश चोरडीया मंचासीन थे इस मौके पर महामंत्री द्वय अनिल धारीवाल, मनीष ऊटंवाल के साथ अजय सकलेचा, मनोहर पांचाल, संदीप रांका पंकज काठेड, शिखर धारीवाल,जगदीश उपमंन्यु,सुभाष टुकडीया, महेश शर्मा,शरद डूंगरवाल, राजेश धाकड़,सुरेश पोरवाल, चंद्रप्रकाश सोलंकी, महेंद्र चौहान, सुनील भावसार,घनश्याम सोलंकी,वीरेन्द्र सिंह चौहान, इफतेखर पठान,सुमन मेहता, किरण सोनी, सोनू सोलंकी, पदमा शर्मा,संतोष शर्मा,राजेश नेका, मोतीलाल यदुवंशी, बबलू यादव,यश सकलेचा, इरफ़ान कुरैशी, अमजद अली, सत्यनारायण पांचाल, अफाक अहमद, रईस खान, रुस्तम शाह, विनोद चौरसिया, अफसर बेग, आसिफ मिर्जा,सलमान कुरैशी, अरविन्द चौहान, निलेश राठौर, अनिल त्रिवेदी,गुलरेज अली,संतोष सूर्यवंशी, योगेश यादव, भुरू कुरैशी,शकील चौहान, अफसर बेग आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनिल धारीवाल ने किया अंत मैं आभार महामंत्री मनीष उटवॉल ने व्यक्त किया ।