जेऐसजी मैत्री का भव्य राजतिलक – पदभार ग्रहण समारोह संपन्न

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार रतलाम का राजतिलक के रूप में भव्य पदभार ग्रहण कार्यक्रम स्थानीय सज्जन प्रभा पर संपन्न हुआ। नविन अध्यक्ष राहुल नवलखा ,सचिव सचिन मांडोत एवं नविन कार्यकरणीं द्वारा वर्ष 2025 -27 के लिए पद भार ग्रहण किया।
संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की मैत्री परिवार का यह सप्तम पदभार ग्रहण समारोह था जिसे राजतिलक के रूप में बड़े ही भव्य एवं अनूठे आयोजन के रूप में किया गया। राजतिलक में महिलाओ द्वारा रानी की तरह पारम्परिक परिधानों में सज धज कर आरती की थाली के साथ मंच पर एंट्री करते हुए अपने जीवनसाथी को राजा की तरह तिलक एवं पगड़ी के साथ राजतिलक किया जो की बहुत सुन्दर आयोजन रहा। राजतिलक के साथ ही नविन अध्यक्ष राहुल नवलखा , सचिव सचिन मांडोत , उपाध्यक्ष नीलेश मांडलेचा , तरुण डांगी, आशीष नवलखा ,मनोज सिंगावत , कोषाध्यक्ष राहुल सकलेचा , संदीप सकलेचा ,सह सचिव संजय जैन , आकाश कोठारी तथा कार्यकारणी के रूप में सौरभ वोहरा ,मनोज अग्रवाल , सिद्धार्थ बोराणा , चन्दन सेलोत, रेनिश मेहता ,विनय वोहरा , विशाल चोपड़ा , धर्मेंद्र रांका ,संदीप बोथरा ,मयंक जैन , राजेश गाँधी ,रौनक चोपड़ा ,सुमित पुंगलिया , अवि धम्मानी , अरुण मूणत एवं अमित मेहता को शपथ अधिकारी राहुल चपड़ोद द्वारा पदभार ग्रहण करवाया गया।
अध्यक्ष राहुल नवलखा के द्वारा पदभार ग्रहण के साथ ही सेवा प्रकल्पो के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चो की फीस जमा करने का संकल्प लिया तथा जैनत्व को साधने वाले कार्यो को करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश रीजन के अध्यक्ष राहुल चपड़ोद द्वारा की गयी एवं शपथ अधिकारी के रूप में सभी कार्यकारणी को पद भार ग्रहण करवाया गया। मुख्या अतिथि के रूप में स्वाति गौरव चोपड़ा ,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् नीमच एवं राजेश धाकड़ ,अध्यक्ष भा ज पा उज्जैन ग्रामीण एवं दीपेंद्र कोठारी , पूर्व उपाध्यक्ष जेऐसजीआईऍफ़ उपस्तिथ रहे। अपने उद्बोधन में स्वाति जी चोपड़ा एवं राजेश धाकड़ द्वारा बच्चो के विकास एवं राजनीती में नारीशक्ति के महत्व पर जोर दिया।
समारोह में विशित अतिथि के रूप में हेमंत जैन , आई डी जेऐसजीआईऍफ़ उपस्तिथ रहे। इसी के साथ दिलीप डुंगरवाल ,कीर्ति मोड़ी, ललित कांठेड़ , विजय बरड़िया , निर्मल मेहता ,संजय लोढ़ा एवं प्रदीप सेठिया आदि भी उपस्तिथ रहे। पूर्व अध्यक्ष मयंक कोठारी , नीलेश कोठारी एवं वैभव मेहता द्वारा नविन टीम को शुभकामनाये एवं बधाई प्रेषित की गयी। अंत में सचिव सचिन मांडोत द्वारा सभी का आभार माना गया।
इस आयोजन के दौरान फतेहलाल कोठारी , प्रफुल्ल लोढ़ा ,दीपक डोशी , प्रदीप लोढ़ा , दिनेश बरमेचा , राजू लुनावत ,ललित चोरडिया , नीलेश गोधा , यशवंत पावेचा , सौरभ नाहर , राहुल छाजेड़ , अजय सिसोदिया , रेनू लुनिया , संगीता कांठेड़ ,सारिका मेहता , रीना कोठारी , नीलम कोठारी , रक्षम कोठारी आदि उपस्तिथ रहे।