पुष्पा वासन को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का सम्मान प्रदान किया गया

रतलाम । महिदपुर में आयोजित पंजाबी महिला विकास समिति के 11वें प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती वीना साहनी एवं प्रांतीय सचिव श्रीमती मनबीर नारंग ने की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उस समय रहा जब रतलाम समिति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा वासन को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं समर्पित नेतृत्व के लिए सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के रूप में चयनित कर स्टार पिन लगाकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान स्वयं प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती वीना साहनी द्वारा प्रदान किया गया।
यह अधिवेशन संगठन के प्रांतीय स्तर पर सशक्तिकरण, महिला उत्थान एवं समाज सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रेरणादायी मिसाल बनकर सामने आया।
रतलाम से अधिवेशन में भाग लेने वालों में श्रीमती दर्शना खेड़ा, वीणा बत्रा, निर्मला कथूरिया, मीनाक्षी मालिक, शैल कुमार एवं नायसी खेड़ा सहित अधिवेशन में रतलाम, इंदौर, उज्जैन, गुना, सतना, दमोह, कटनी, मनासा, अशोकनगर, शामगढ़, बुरहानपुर, खंडवा और तराना से पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।