बैंगलुरू में शनिवार को कर्नाटक के राज्यपाल श्री गेहलोत से वरिष्ठ पत्रकार श्री कोचट्टा सौजन्य भेंट करेंगे

जावरा (अभय सुराणा) । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पुर्व उज्जैन सम्भागीय महामंत्री,वरिष्ठ पत्रकार एवं सिंघम टाईम्स के ब्यूरो चीफ सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि विगत दिनों वे अपने परिवार सहित गार्डन सिटी बैंगलोर के प्रवास पर है तथा बैंगलोर के दर्शनीय स्थल के विकास व व्यवस्थाओ के सन्दर्भ में दिनांक 21 जून शनिवार को कर्नाटक के राज्यपाल व मध्यप्रदेश के गौरव श्री थावरचंद जी गेहलोत से राजभवन में सौजन्य भेंट कर अपनी जानकारी देंगे व सुझाव रखेंगे तथा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ व परिवार की और से उनका शाल श्रीफल से अभिनन्दन सम्मान करेंगे।