एकल विद्यालय श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस्ट एवं श्री राम कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में

रतलाम, 20 जून। एकल श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस्ट एवं श्री राम कथा आयोजन समिति द्वारा दिनांक 13 से 19 जुलाई तक श्री राम कथा का आयोजन श्री कालिका माता सत्संग हॉल में किया जा रहा है। कथा का वाचन राष्ट्रीय वनवासी संत संगीता किशोरी जी के मुखारविंद से होगा। कथा के आयोजन को लेकर समिति सदस्यों की एक बैठक रामायण भवन, कोठारी वास में आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की चर्चा की गई, जिसमें प्रचार-प्रसार, पंडाल समिति, आवास समिति, भोजन समिति का गठन कर प्रभारी बनाए गए।
इस कथा का मुख्य उद्देश्य वनवासी क्षेत्र में धर्म जागरण के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं खेलकूद के माध्यम से वनवासी बच्चों का विकास व वनवासी बंधुओं को धर्म के साथ-साथ नशे एवं दूसरे अन्य व्यसनों से मुक्ति दिलाना है। रतलाम अंचल के वनवासी क्षेत्र जिसमें सैलाना, सरवन, बाजना, रावटी, शिवगढ़, केलकच्छ, बेड़दा, राजापुरा माताजी, सागोद, पलसोड़ी क्षेत्र में 265 एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं एवं धर्म जागरण के कार्य में कथाकार प्रशिक्षित बहनें एवं बंधु गांव-गांव जाकर कथा एवं सत्संग के माध्यम से जागृति लाने का कार्य कर रहे हैं।
बैठक में एकल विद्यालय अभियान अंचल समिति संरक्षक मनोहर पोरवाल, गोविन्द मालपानी, अध्यक्ष विनोद मूणत, बालकृष्ण माहेश्वरी, अनिल पोरवाल, राकेश नागर, अर्चना अग्रवाल, रजनीश गोयल, कथा आयोजन समिति से अनिल पुरोहित, मुन्नालाल शर्मा, पप्पु माहेश्वरी, निलेश सोनी लड्डू, योगेश सोनी, चेतन सोनी, राजू हॉकी आदि उपस्थित रहे।