ऑल इंडिया राहत फाउंडेशन ने रतलाम, म.प्र. में विभिन्न विभागों के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

रतलाम, 21 जून 2025 : ऑल इंडिया राहत फाउंडेशन (All India RAHAT Foundation) ने आज रतलाम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ मनाया। इस अवसर पर फाउंडेशन ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर योग के महत्व और लाभों पर प्रकाश डाला।
यह आयोजन रतलाम के बिरयाखेड़ी में किया गया, जहाँ बच्चों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में ऑल इंडिया राहत फाउंडेशन के सदस्यों के साथ-साथ खेल और युवा कल्याण विभाग, क्रीड़ा भारती और नेहरू युवा केंद्र सदस्य के भी शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और योग के महत्व पर संक्षिप्त भाषण के साथ हुआ। इसके बाद अनुभवी योग प्रशिक्षक ने उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न मुद्राओं और श्वास अभ्यासों में भाग लिया।
ऑल इंडिया राहत फाउंडेशन की चेयरमैन रुचिका शर्मा व्यास ने इस अवसर पर कहा, “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करता है।” आज के कार्यक्रम मे डॉ गोपाल मजावदिया( क्रीड़ा भारती), आर सी तिवारी (क्रीडा भारती ),
खेल और युवा कल्याण विभाग से –
निर्मला डामोर(एथलेटिक्स कोच), जितेन्द्र धूलिया ( मलखंब कोच), दुर्गा शंकर मोयल (युवा समन्वयक), ममता सिंह (युवा समन्वयक), दुर्गा डामोर (युवा समन्वयक)
आदि विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। आज के सफल आयोजन के अवसर पर ऑल इंडिया राहत फाउंडेशन ने इस महत्वपूर्ण दिन को हर साल मनाने और जन-जन तक योगा पहुंचाने की शपथ ली, ऐसे आयोजन समुदाय में स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करते हैं।”