
रतलाम। शासकीय एकीकृत नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौसवास में ग्राम पंचायत के सरपंच अनिल पाटीदार एवम जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। विद्यालय के आधार स्तम्भ प्राचार्य गोपाल वर्मा द्वारा छात्रों को योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी। गाइडरएवम् उच्च माध्यमिक शिक्षिकाश्रीमती ललिताकदम के द्वारा योग की मुद्राएं समस्त छात्र छात्राओ को करवाई गई एवं योग क्या होता है इसका महत्व बताया गया की योग हमारा शरीर को जोड़कर रखता है स्वस्थ रखता है। योग के माध्यम से हम कई बीमारियों से मुक्ति प्राप्त करते हैं और स्वस्थ रहते हैं क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन अगर रहेगा तो हम अपनी दिनचर्या आसानी से पूर्ण कर सकते हैं इसलिए हमें एक दिन नहीं प्रत्येक दिन योग करना चाहिए। योग दिवस के इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच गण मन नागरिक एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।