
पिपलौदा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा यूनिक कान्वेंट स्कूल परिसर मे योग शिविर आयोजित किया गया। सेवानिवृत खेल शिक्षक लोकेंद्र सिंह डोडिया व खेल शिक्षक विशाल परमार ने वार्मर, ताड़ासन, अनुलोम, विलोम, भ्रामरी आदि योग क्रियाए संपन्न करवाई।
इस दौरान मण्डल महामंत्री भंवगिरी गोस्वामी, पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़, वरिस्ठ योगेंद्र सिंह राठौर, उपाध्यक्ष महेश बोहरा, नानालाल शाह, मंत्री नारायण धनगर, प्रफुल जैन, मनमोहन सिंह राणा, राजेश पांचाल, ओमप्रकाश पोरवाल, राकोदा सरपंच प्रहलाद शारण, खेल प्रकोष्ठ संयोजक अमित मोगरा, राजेश पांचाल, युवा मोर्चा के देवेंद्र भारद्वाज, खेल शिक्षक, वसीम मंसूरी, देवेंद्र सिंह, हरीश सोलंकी, लखन भाटी सहित वालीबॉल खिलाड़ी उपस्थित थे। अंत मे ध्यान मुद्रा के साथ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरायमा मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।