अभय सुराणा अध्यक्ष, राजकुमार हरण सचिव एवं शेखर नाहर कोषाध्यक्ष मनोनीत



जावरा (निप्र)। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति (रजिस्टर्ड) 2025- 27 के चुनाव सर्वानुमति से संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पद पर अभय सुराणा को सर्वानुमति से मनोनीत किया गया। संस्था की प्रथम संचालक मंडल की मीटिंग में अध्यक्ष द्वारा समिति के पदाधिकारीयो की घोषणा की गई। जिसमें सचिव पद पर राजकुमार हरण कोषाध्यक्ष पद पर शेखर नाहर को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पुखराज पटवा अनिल चोपड़ा सह कोषाध्यक्ष सरदार मल चोरड़िया एवं सहसचिव पद पर संजय सुराणा को मनोनीत किया। विभिन्न समितियां के चेयरमैन के नामों की घोषणा भी की गई जिसमें जन्मदिन समिति चेयरमैन नेमीचंद जैन यात्रा संयोजक अभय श्रीमाल सदस्यता समिति वीरेंद्र रांका विवाह वर्षगांठ समिति प्रदीप सेठिया संवेदना समिति अनिल श्रीश्रीमाल को बनाया गया ।इसके साथ ही निर्वाचित अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति उपविधि क्रमांक 9 के अनुसार अध्यक्ष द्वारा तीन नाम एवं प्रबंध समिति द्वारा तीन नाम की घोषणा की गई जो इस प्रकार है अध्यक्ष द्वारा सी.एम मेहता अभय भंडारी दिनेश डूंगरवाल एवं कार्य समिति द्वारा वर्धमान मांडोत नवनीत श्रीमाल एवं अनिल धारीवाल को मनोनीत किया गया।