

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग शिविर का आयोजन हनुमान रुंडी पर किया गया। सर्वप्रथम योग शिविर की शुरुआत प्रभु महावीर स्वामी की तस्वीर पर माल्यार्पण करके की गई तत्पश्चात मंगलाचरण अंकिता छाजेड़, सीमा लोढ़ा, ज्योति पोरवाल,भावना राका के द्वारा किया गया।उसके पश्चात प्रशिक्षित योगा ट्रेनर रीमा चौधरी एवं जुंबा ट्रेनर शैली भटेवरा के द्वारा ग्रुप के सभी सदस्यों को योग एवं जुंबा करायायोगा ट्रेनर के द्वारा हमें बताया गया कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और योग के द्वारा शरीर में लचीलापन एकाग्रता तनाव कम करता है तथा योग करने से आत्मविश्वास बढ़ता है।
सभी ने सूर्य नमस्कार अनुलोम विलोम आदि कई तरह के योग किये योग के पश्चात जुंबा ट्रेनर के द्वारा ग्रुप के सभी सदस्यों को जुंबा कराया गया।
योग शिविर कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष राहुल छाजेड़, सचिव अभय लोढ़ा, उपाध्यक्ष सौरभ मूणत, अभिषेक राका, वीरेंद्र कटारिया, डॉ रौनक जैन, यतेंद्र मेहता ,प्रतीक लोढ़ा, अरिहंत बोराणा, विकास काकड़ीवाल ,सौरभ बोथरा, सिद्धार्थ जैन, अजय भंडारी ,निलेश पावेचा, भूपेंद्र पावेचा, विशाल पितलिया, मनीष बोहरा, अर्पित चौरडिया, राहुल मंडलेचा, पारस मेहता ,अंकित मूणत मोहित मूणत,आदि मौजूद रहे। योग शिविर कार्यक्रम के संयोजक विशाल पोरवाल रहे।