रतलाम। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर ने डोंगरे नगर स्थित प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया ।प्रातः 6 से 7:30 बजे तक योग प्रशिक्षक श्री रमेश शर्मा जी ने सभी आराधकों को शरीर स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक सभी योग करवाये ।शिविर को सम्बोधित करते हुए ग्रुप अध्यक्ष श्री सन्दीपजी चौरड़िया ने कहा कि योग शरीर के साथ मन को भी स्वस्थ रखता है ।
ग्रुप सचिव श्री यशवन्त पावेचा ने बताया कि योग प्राणायाम एटीम मशीन की तरह होता है । प्रतिदिन एक घंटे योग प्राणायाम करने से पूरा दिन और निरन्तर करने से व्यक्ति पूरा जीवन स्वस्थ रहता है । इसके बाद सभी सदस्यों ने मिट्टी स्नान, भाप स्नान और कटि स्नान कर अपने शरीर की शुद्धि की ।अंत में शिविर संयोजक श्री संजयजी चपरोट ने सभी योग साधकों को अमृत पेय,अंकुरित भोजन और हर्बल चाय पिलवाई और प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व समझाया ।शिविर में उपाध्यक्ष श्री निलेश गोधा, श्री अनिल कटारिया, श्री अमृत कटारिया,श्री रवि कटारिया,श्री रविन्द्र गोरेचा,श्री देवेन्द्र कोचर,श्री विजय पोरवालश्रीमती रचना चौरड़िया, श्रीमती इंद्रा गोरेचा और कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे ।