जेएसजी संगिनी उमंग रतलाम परिवार द्वारा विश्व योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया

रतलाम। जेएसजी संगिनी उमंग रतलाम परिवार द्वारा विश्व योग दिवस पर दिनांक 21- 6- 25 को योग शिविर का आयोजन गुलमोहर कॉलोनी गार्डन पर किया गया।जिसमें योग प्रशिक्षक श्रीमती शैला हरकावत एवं श्रीमती अवनी कांठेड़ द्वारा योग पर स्वास्थ्य के लिए जरूरी आसन की जानकारी दी गई एवं जरूरी आसन कराए गए उनके द्वारा कहा गया कि अच्छे स्वास्थ्य व शरीर के लिए योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग मानसिक शांति प्रदान करता है ।योग प्रशिक्षक का स्वागत मोमेंटो और शाल द्वारा ग्रुप के पदाधिकारीयो द्वारा किया गया।इस शिविर का लाभ ग्रुप अध्यक्ष रेनू लूनिया,बिंदु कटारिया, संगीता कांठेड़, अनिता कोठारी, निर्मला पटवा, स्नेह लता धाकड़ ,सरोज मूणत,सुनीता कटारिया, सुनीला पोरवाल ,आभा नागोरी ज्योति मांडोत , सुनीता डांगी एवं ग्रुप के बच्चों, बहूओ व अन्य सखियों ने लाभ लिया।