योग ही निरोग रहने का माध्यम है : आचार्य

रतलाम । आज योग के साथ हर क्षेत्रों में अपनी कौशलता लिए विशेष पहचान बनाने वाले नगर की सामाजिक धार्मिक राजनैतिक हर वर्ग समूहों को जोड़़ने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले योग गुरु नित्येंद्र आचार्य है जिन्होंने योग दिवस पर सृजन कॉलेज रतलाम, सूरजमल जैन मंडल अटल उद्यान, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल वार्ड 29 मिडटाऊन , कुशाभाऊ ठाकरे मंडल वार्ड 34tit रोड मंदिर, बाल संप्रेषण गृह विरिया खेड़ी एवं शासकीय योग प्रोटोकॉल में विधायक सभागृह बड़बड़ रतलाम में अपनी सेवा देकर महती भूमिका अदा की। सन 2003 से चेतन कश्यप फाउंडेशन में योग शिविर के माध्यम से रतलाम मंदसौर नीमच में शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर्स तैयार किया। चेतन काश्यप फाउंडेशन, अहिंसा ग्राम में मुख्य योग प्रशिशिक्षक रहे है , पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव महाराज से शिक्षा प्राप्त में 2019 से पतंजलि सोशल मीडिया प्रभारी एवं जिला महामंत्री पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आप सेंकड़ो छोटे बडे़ योग शिविरों आयोजनों को सफलतापूर्वक संचालित कर हर संगठनों में हरसंभव सहयोग का भाव लिए मार्गदर्शन मदद के लिए सदैव तैयार रहते हैं।

Play sound