क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र पांडे एवं गवर्नर योगेंद्र रुनवाल के आतिथ्य में होगा नवीन कार्यों का लोकार्पण

जावरा (अभय सुराणा) । सेवा तीर्थ पर जनसेवा के लिए दृढ संकल्पित लायंस क्लब जावरा एवं लायंस नेत्र चिकित्सालय पर वृद्ध मरीजों कि सुविधा का ध्यान रखते हुए चिकित्सालय परिसर में आवश्यकता के अनुसार सुविधाओं में विस्तार करते हुए परिसर में नई लिफ्ट के साथ नवीन निर्माण की कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा साथ ही लायन्स क्लब जावरा के सेवा मनीषीयों का सम्मान साथ ही जावरा नगर के कलमकार पत्रकारगणों का सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेन्द्र जी पाण्डेय एवं विशेष अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेंद्र जी रुणवाल के आतिथ्य में संपन्न होगा।
उक्त जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार सचिव संदीप रांका एवं शेखर नाहर ने बताया कि 28 जून शनिवार को सायं 7 बजें लिफ्ट के साथ नवीन कार्यों का उद्घाटन के साथ सेवा मनीषीयों एवं पत्रकार साथियों का सम्मान समारोह लायंस नेत्र चिकित्सालय परिसर पर रखा गया है। आयोजन सफल बनाने की अपील लांयस क्लब जावरा के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाण्डेय, नेत्र चिकित्सालय चेयरमैन अनिल धारीवाल,सचिव यश जैन, कोषाध्यक्ष संजय गोधा, नेत्र चिकित्सालय को-चेयरमैन कमल जैन व अजय सकलेचा ने की हैं।