गुजरात के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किया निवेदन

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। जैन समाज गौरव माननीय राज्यसभा सांसद श्री नवीन जैन जी द्वारा 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर 2 जुलाई बुधवार 2025 को गिरनार पर्वतराज की पांचवीं टोंक पर भगवान नेमीनाथ की मोक्षस्थली पर स्थित चरणों पर निर्वाण लाडू समर्पित करने के लिए पत्र लिखा धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई संजय जैन के नेतृत्व में दिल्ली से 101 दिन में पद यात्रा कर गिरनार पर्वत पहुंच ने वाले जैन यात्रियों और संपूर्ण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं के निर्विघ्न दर्शन पूजा और निर्वाण लाडू समर्पित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था हेतु आदेश जारी करने के लिए मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री जी एवं केंद्र व गुजरात सरकार को पत्र के माध्यम से कहा कि भगवान नेमीनाथ के मोक्ष कल्याणक पर सभी समाज जन निर्वाण लाडू समर्पित कर आनंदित हो।

Play sound