परस्पर विरोधी विचारधारा में समन्वय स्थापित कर सफलता प्राप्त करने वाला महान पुरुष होता है – राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश

चेन्नई साधारण भवन साहू कारपेट । जो हमारे लक्ष्य और मंजिल की पूर्ति में सहयोगी बनता है, वह हमारे लिए परमात्मा से कम नहीं होता है । उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने संबोधित करते कहा कि सहयोग देने वाले का अचार विचार व्यवहार को देखकर रुक जाएंगे तो तुम मंजिल से भटक जाएंगे ।
उन्होंने कहा कि हम पानी में डूब रहे हैं ,डाकू और धार्मिक दोनों खड़े हैं ,डाकू प्राणों की परवाह न करके बाहर ले आता है और धार्मिक खड़े-खड़े कर्मों की दुहाई देता है और अनदेखा करके निकल जाता है तो आपके लिए महान कौन है ।
मुनि कमलेश ने बताया कि गांव में शेर आया हम शाकाहार मांसाहार जाति कर्मकांड में बैठे रहे तो शेर सबको खा जाएगा और मतभेद भूल कर सब एक साथ खड़े होंगे शेर भाग जाएगा । हम सब के प्राणों की रक्षा हो जाएगी ।
जैन संत ने कहा कि मतभेद भूल कर समन्वय के मार्ग पर नहीं आने वाला, धार्मिकता में प्रवेश नहीं कर सकता है । सफलता का सबसे बड़ा शत्रु है । राष्ट्र संत ने बताया कि परस्पर विरोधी विचारधारा में समन्वय स्थापित करने वाला ,सफलता प्राप्त करने वाला महान पुरुष होता है जो सबके लिए प्रेरणा पद होता है ।
आचार्य विजय कुलबोधी सुरिश्वर जी ने कहा कि हीरे पर खरोच आ जाए वह लाखों का कोड़ी में बिकता है एकता के हीरे पर खरोचआती है उस धर्म की कोई कीमत नहीं होती ।
उन्होंने कहा कि मति और गति दोनों ही सुधारने की आवश्यकता है। इसके बिना आत्म कल्याण और शासन की प्रभावना नहीं कर सकते है ।
पन्यास प्रवर निर्मोह सुंदर सुरिश्वर जी ने कहा कि महावीर के शासन में शेर बकरी एक साथ रह सकते हैं हम परमपिता परमात्मा की संतान एक साथ क्यों नहीं ले सकते चिंतन करना होगा ।
दोनों महापुरुषों ने संयुक्त अपील धर्म और देश के नाम पर जारी करते हुए कहा कि, भेदभाव को भूलकर संगठन को मजबूत करो संगठन में धर्म और परमात्मा का निवास है । चातुर्मास में समय समय पर संयुक्त कार्यक्रम होने का भी घोषणा की ।
मूर्ति पूजक संघ की ओर से दोनों संतो को शाल भेंट की,बाद मेंआचार्य प्रवर विजय कुलबोधी सु रिश्वर जी ने राष्ट्र संत को आदर की चादर भेंट करके भाव भीना अभिनंदन किया द्यमुनि कमलेश ने भी आचार्य प्रवर शाल अर्पित कर अभिनंदन किया।
संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता पन्नालाल सिंघवी मुकेश जी गोलेछा बादल कटारिया सुरेश गोलेछा इंदर चंद कटारिया सुरेश लुणावत संजय पिचा दोनों संतों की 29 जून चातुर्मास प्रवेश पर भाग लेने की विनती की 28 जून को राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश के नेहरू बाजार जैन भवन में प्रात:9:00 बजे प्रवचन होंगे ।