चातुर्मास प्रवेश तक नगर के विभिन्न क्षेत्रों मे बहेगी धर्म गंगा




रतलाम । श्रमणसंघीय आचार्य डॉ शिवमुनी म. सा. की आज्ञानुवर्तिनी, गुरुणी पूज्या श्री कमलावती जी म. सा. की सुशिष्या दक्षिण चंद्रिका महासाध्वी डॉ श्री संयमलताजी म.सा. साध्वी डॉ. श्री अमितप्रज्ञा जी म.सा, साध्वी डॉ. श्री कमलप्रज्ञा जी म.सा., साध्वी श्री सौरभप्रज्ञा जी म.सा. आदि ठाणा-4 का राजस्थान की पावन धारा उदयपुर का चातुर्मास पूर्ण कर आगामी वर्षावास 2025 करने के लिए रतलाम मे नगर में मंगलमय प्रवेश हुआ ।
पूज्या महासतिया जी का नगर प्रवेश सेजावता से कस्तूरबा नगर सुमंगल गार्डन में हुआ । इस अवसर पर श्री संघ, जैन दिवाकर नवयुवक मंडल, बहु मण्डल, महिला मंडल, बालिका मंडल के सदस्य साथ चल रहे थे । प्रवेश के पश्चात पूज्या महासतिया जी ने सामूहिक प्राथना कर मांगलिक श्रवण करवाई ।
संघ के मागदर्शक महेंद्र बोथरा ने बताया कि नगर प्रवेश के अवसर पर बापूलाल कोमलचन्द बोथरा परिवार के सौजन्य से रविवार 29 जून 2025 को पूज्या महासती संयमलता म.सा. द्वारा महामंगलकारी अनुष्ठान एवं प्रवचन प्रात: 09 से 10 सुमंगल गार्डन पर किया जाएगा।
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक के अध्यक्ष अजय खमेसरा के बताया की पूज्या महासतिया जी का भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश का मंगल प्रवेश 4 जुलाई को होगा जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों भक्तगण पधारेंगे। उक्त जानकारी श्री संघ मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने दी ।
