मुखर्जी की जयंती व मोगरा की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि


पिपलौदा (प्रफुल जैन) । भारतीय जनता पार्टी मण्डल द्वारा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती व शहीद सुंदरलाल मोगरा की पुण्यतिथि मनाई। मोगरा पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रकाश जायसवाल, पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़, मण्डल कोषाध्यक्ष कचरूलाल जाट, उपाध्यक्ष महेश बोहरा, पार्षद प्रवीण सिंह राठौर, ओमप्रकाश पोरवाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की अखंडता व एकता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया वही नगर व क्षेत्र की उन्नति व विकास के लिए शहीद मोगरा ने अपने प्राण न्योछावर किये इनके बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता।
मोगरा पार्क में किया वृक्षारोपण
कार्यक्रम पश्चयात मोगरा पार्क में वृक्षारोपण किया गया। संचालन भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने किया। आभार भाजपा महामंत्री भँवरगिरी गोश्वामी ने माना। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री प्रकाशचन्द्र डाबी, जोरावर सिंह सिसोदिया, कारूलाल डांगी, लोकेंद्र सिंह बड़ोदा, वरिस्ठ नरेंद्र जैन, कनीराम धनगर, नाथूलाल बोस, इंद्रजीत सिंह नांदलेटा, अशोक निनामा, अनोप सिंह, नरेंद्र पटवा, नारायण धनगर, मनमोहन सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह सोनू, नरेंद्र नागर, राजेश पांचाल, धर्मेन्द्र सिंह बाराखेड़ा, माँगूसिंह राठौर, राकेश जाट, अशोक धनगर, विकास धनगर, लिपेश राठौड, महेंद्र भारती, तेजकुमार दमामी आदि उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित विभिन्न नेताओ ने भी सोसल मीडिया के माध्यम से शहीद सुंदरलाल मोगरा की पुण्यतिथि पर नमन किया। उन्होंने लिखा कि आजीवन जनसेवा हेतु समर्पित, भाजपा के निडर एवं निर्भीक नेता अमर शहीद मोगरा का त्याग, समर्पण और संघर्ष हमे राष्ट्रसेवा हेतु प्रेरणा देता है ।