एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम : ढोल नगाड़ों की धुन के साथ निकली भव्य रथ यात्रा

रतलाम। धर्म नगरी रतलाम की पावन भूमि पर श्री सोनाणा खेतलाजी के परम उपासक भक्त शिरोमणि श्री शांतिलाल जी लादाजी भंडारी की तेरहवीं पुण्यतिथि पर ढोल नगाड़ों एवं श्री सोनाणा खेतलाजी के सुमधुर भजनों पर नृत्य करते हुए भक्तों के साथ भव्य रथ यात्रा आयोजित हुई ।
श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मण्डल रतलाम के अंकित भटेवरा ने बताया कि श्री सोनाणा खेतलाजी के परम भक्तराज वचन सिद्ध श्री राज राजेंद्र जी भंडारी के पावन सानिध्य में आज 14 जुलाई 2025 को प्रात: 9.30 बजे माणक चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर से हनुमान जी का पूजन अर्चन करने के पश्चात भव्य रथ यात्रा प्रारम्भ हुई । रथ यात्रा माणक चौक से प्रारम्भ होकर घांस बाजार, गणेश देवरी, डालुमोदी बाजार, महलवाड़ा, थावरिया बाजार से होती हुई रत्नेश्वर रोड़ स्थित श्री सेठिया मैरिज गार्डन पहुंची। जहां रथ यात्रा का स्वागत किया गया । रथ यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तगण श्री सोनाणा खेतलाजी के सुमधुर भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे।

रथ यात्रा का हुआ स्वागत

माणक चौक से प्रारम्भ हुई रथ यात्रा का विभिन्न क्षेत्रों में भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्री राज राजेंद्र जी भंडारी एवं श्री अंकित भटेवरा का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।

रथ यात्रा में यह रहे आकर्षण का केन्द्र

भव्य रथ यात्रा में म्यूजिकल बैंडबाजों की पार्टी, महाँकाल की तोपची, माताजी खेतलाजी की ज्योत गाड़ी, शांतिलाल बाबजी का रथ, आदिवासी नृत्य मण्डली (छोटा उदयपुर), दस पटाका, 5 घोडे, गजराज, नृत्य कलाकार नृत्य करते हुए चल रहे थे।

भव्य रथ यात्रा में में पं. दीपक जी शर्मा मुख्य पुजारी माँ ओसिया धाम, जोधपुर, श्री सोनाणा खेतलाजी के परम भक्त श्री मोहनलाल जी जवानमलजी सांकरिया मुम्बई, श्री किशोर भंडारी अध्यक्ष श्री खेतल शांति भवन, सांगरवास, अध्यक्ष लेटा जैन श्रीसंघ, श्री सुरेश जी केशरचंद जी तांतेड़ अध्यक्ष मध्यप्रदेश त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ राजगढ़ जिला धार, श्री पोपटलालजी शांतिलाल जी सालेचा समाजसेवी उद्योगपति मुम्बई, श्री नवीन कुमार सुरेश कुमार खाटेड मुम्बई अतिथि के रूप में उपस्थिति थे। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरूष एवं गणमान्यजन उपस्थिति थे।

आज शाम आयोजित होगी भजन संध्या

आज 14 जुलाई सोमवार को एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम विशाल भजन संध्या सेठिया मैरिज गार्डन पर सायं 7.30 बजे आयोजित होगी। भजन संध्या में भजन गायक कुलदीप ओझा (जोधपुर), श्रीमती नीता नायक एण्ड पार्टी (जावाल राज.), श्री महावीर सांखला (मानकपुर नागौर), श्री कृषिव बागरेचा (जोधपुर) सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे तथा मंच उदघोषक श्री प्रमोद परिहार (पाली) करेें। श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मण्डल रतलाम ने नगर की धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया है कि आज 14 जुलाई 2025 को आयोजित एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम विशाल भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेवे।