
रतलाम l श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल न्यू रोड पर विद्यार्थियों का पद अलंकरण समारोह प्राचार्य मेघा वैष्णव व प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी के आतिथ्य में संपन्न हुआ हेडमिस्ट्रेस मनीषा ठक्कर ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती व गुरु तेगबहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर हेड बॉय रामांश गेहलोत हेड गर्ल आध्या जोशी, बाबा अजीत सिंह हाउस कैप्टन वेद पांचाल व अनम खान, बाबा जुझार सिंह हाउस कैप्टन राघव माली व निगार खान, बाबा जोरावर सिंह हाउस कैप्टन विराट देवड़ा व सुरभि सिसोदिया, बाबा फतेह सिंह हाउस कैप्टन अनय अग्रवाल व अन्वी पांडे, डिसिप्लिन कैप्टन वेदांत नेका व रोहित अग्रावत ने पद की शपथ ली अतिथियों ने बच्चों को बैच लगाकर ध्वज प्रदान किया । कार्यक्रम का संचालन अनुपमा ज़ैदी व जगजीत कौर अजमानी ने किया आभार मनीषा ठक्कर ने माना अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ l