उ.मा. विद्यालय मागरोत में साईकिल वितरित की गई

रतलाम 1 अगस्त । शासकीय एकीकी उ.मा. विद्यालय मागरोत जिला रतलाम में विद्यार्थीयों को शासन की योजना तहत आज 1 अगस्त 2025 को साईकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी के प्रतिनिधि श्री गणेश मुनिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात ग्राम करमदी शा. मा.वि. में का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 01:30 बजे शाला के छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन वितरण किया गया। मध्यान्ह भोजन में छात्र-छात्राओं को मुंगदाल चावल की खिचडी व आलु की सब्जी प्रदान की गई। जो मध्यान्ह भोजन के तय मीनु रूप नहीं थी। तत्काल मध्यान्ह प्रभारी अधिकारी श्रीमती संध्या मालवीय को दूरभाष पर अवगत करवाया गया कि छात्र-छात्राओं तय मीनु अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। उक्त निरीक्षिण के उपरांत शा. एकीकृत मा.वि; तितरी का निरिक्षण किया गया। शाला में श्रीमती ललीता बामनीया अनुपस्थित थी ओर ना ही अवकाश आवेदन पंजी था। शाला प्रभारी को निर्देशित किया गया की अवकाश पर जाने वाले शिक्षक का अवकाश आवेदन प्राप्त कर उपस्थित पंजी अवकाश दर्ज करे।