कारगिल विजय सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

रतलाम। कार्यालय आयुक्त मप्र उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कारगिल विजय सप्ताह के अन्तर्गत शासकीय कन्या महाविदयालय रतलाम में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा कारगिल विजय सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय में कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी कड़ी के अंतर्गत महाविद्यालय में भारतीय सेना के सैनिकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य डॉ मंगलेश्वरी जोशी के नेतृत्व में महाविद्यालय परिवार द्वारा कारगिल विजय सप्ताह के अंतर्गत गुन्जन सक्सेना- द कारगिल गर्ल फिल्म का प्रदर्शन किया गया । इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं । छात्राओं ने उत्साह पूर्वक फिल्म को देखा और अपने फिल्म से प्राप्त प्रेरणा को प्रतिवेदन के माध्यम से प्रकट किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंगलेश्वरी जोशी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए निरन्तर सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी ।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक एवं कला संकाय की संकाय अध्यक्ष डॉ. सुनीता श्रीमाल प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष हिंदी साहित्य , गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एवं करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ.माणिक डांगे, डॉ बी. वर्षा, विभागाध्यक्ष संगीत, प्रो.विनोद जैन संकाय अध्यक्ष वाणिज्य, प्रो. नारायण विश्वकर्मा ,डॉ. मधु गुप्ता -विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ. अनामिका सारस्वत विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र , प्रो. नीलोफर खामोशी, डॉ. संध्या सक्सेना, , डॉ.सरोज खरे ,डॉ. मीना सिसोदिया,डॉ. स्नेहा पंडित ,डॉ.रोशनी रावत , डॉ. एस.पी.गिरी विभागाध्यक्ष अंग्रेजी, डॉ.वी.एस. बामनिया संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रवेश प्रभारी, डॉ. रविराज विश्वकर्मा -विभागाध्यक्ष चित्रकला विभाग,डॉ सौरभ गुर्जर – विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र, डॉ तबस्सुम पटेल , डॉ.रितिका श्रीवास्तव राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी-1, प्रो. प्रीति शर्मा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई -2 प्रभारी ,डॉ. स्वर्णालता ठन्ना, प्रो. देवेंद्र हरोड़, प्रो. अनुष्का सिंह, डॉ.रोहित चावरे ,डॉ.निशा निमावत,डॉ. दिप्ती बंसोंड , डॉ.दिवाकर भटेले , डॉ. वंदना नामदेव,प्रो.निकहत परवीन सहित महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक तथा गैर शिक्षक स्टाफ जिसमें तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्राएं
उपस्थित थीं । कार्यक्रम का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ.अमृतलाल परमार एवं डॉ.सुनीता जैन ने किया ।