आयोजन की तैयारी को लेकर स्वर्णिम भारत मंच की बैठक सम्पन्न


उज्जैन। शहीदों की शहादत को नमन करने के लिए स्वतंत्रता दिवस की पावन संध्या के अवसर निरंतर 15 वें वर्ष देशभक्ति कार्यक्रम एक दुलारा देश हमारा प्यारा हिंदुस्तान का आयोजन स्वर्णिम भारत मंच के तत्वावधान में 15 अगस्त 2025 को शाम 7 बजे से घंटाघर चौराहा पर किया जाएगा । जिसमें शहर के प्रतिभावान कलाकारों को प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा । आयोजन की तैयारी को लेकर स्वर्णिम भारत मंच के कार्यकर्ताओ की एक वृहद बैठक रखी गई जिसमें कई निर्णय लिए गए।
स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी आजादी का जश्न मनाने के लिए स्वर्णिम भारत मंच के तत्वावधान में 15 वां देशभक्ति कार्यक्रम एक दुलारा देश हमारा प्यारा हिंदुस्तान आयोजन शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को शाम 7 बजे टॉवर चौक पर किया जाएगा।
आयोजन की तैयारी को लेकर मंच की बैठक आवश्यक बैठक रखी जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि भारत माता की दियो से आरती कर नगर के होनहार कलाकारों को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देकर सम्मानित किया जाए। जितेन्द्र बैरागी , संदीप व्यास ने सुझाव दिया कि शहीदों की शहादत को लोग भूलते जा रहे है । आम जन आजादी के उत्सव को केवल छुट्टी का दिन मानता है । पुष्पेंद्र बारकिया ने कहा कि आम लोगों की सहभागिता के लिए एक एक दीपक लगाने के लिए लोगों से आव्हान करना चाहिए । दीपक जाट ने सुझाव दिया कि भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद का बड़ा कट आऊट लगाया जाए ।
देशभक्ति तरानों से गूंजेगा घंटाघर ……..
वैसे तो 15 अगस्त को पूरे शहर भर में सुबह से आजादी का जश्न मनाया जाता है लेकिन शाम को नगर के हृदय स्थल घंटाघर पर एक ऐसा आयोजन होता है जिससे सीधा आम आदमी जुड़ता है । लोगों में देशभक्ति की अलख जगाने के लिए कलाकारों द्वारा रंगारंग संगीत मय प्रस्तुति दी जाती है । भारत माता की जय जय कारों से गूंज उठेगा टॉवर । बैठक में जयंत सिंह गौर, विरेंद्र सिंह ठाकुर, संजय श्रीवास्तव,चेतन श्रीवास्तव, संदीप व्यास, विरेंद्र सिंह राजावत,अजेंद्र त्रिवेदी, कल्याण सिंह, दीपक जाट, अनुप आंचलिया, शक्ति वर्मा, चेतन अहिरवार, मंगलेश जोशी, आदित्य सिंह सेंगर, गौरव रोकड़े, आशीष पंवार , वंदना जैन ,अर्जुन सिंह सिसोदिया, लोकेंद्र रामी, दीपक भारती, लाखन जाट, हरिओम तिवारी, मुकेश मालवीय, कमल गौड,दिनेश जोशी, दिगपाल सिंह चौहान, प्रमेंद्र सिंह ठाकुर, रवि सोलंकी, प्रकाश पाल, सतीश तिवारी, अशोक शर्मा, आजाद सांखलिया,गोपाल डोडिया, विजय पाल सिंह पंवार, प्रवीण राव, सौरभ आंचलिया,आशीष अष्ठाना,अरविंद रामी,राकेश श्रीवास्तव, संध्या शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।