सामूहिक श्रावणी उपाकर्म का आयोजन 9 अगस्त को

रतलाम। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण समाज रतलाम के तत्वाधान में सामूहिक श्रावणी उपाकर्म का आयोजन 9 अगस्त, शनिवार को गंगा आश्रम, चम्पाविहार के पास, सागोद रोड़, रतलाम पर पं. चन्द्र शेखर जोशी के सानिध्य में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र जोशी ने बताया कि रक्षाबंधन दिनांक 9 अगस्त प्रातः 7:00 बजे से हेमाद्री, दशविध स्नान, प्रायश्चित ,तर्पण ,जनेऊ परिवर्तन के बाद हवन के साथ श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम सम्पन्न होगा | सभी महानुभाव अपने साथ पूजापात्र,आचमनी,तर्बाना,पंचपात्र,आसन,धोती, टावेल लावे, शेष सभी पूजा सामग्री निशुल्क उपलब्ध रहेगी|
पं. बंसीलाल शर्मा , पातीराम शर्मा, अनिल भट्ट, सुशील नागर, प्रकाश लोखंडे, मधुसूदन पंड्या, मिलिंद करंदीकर , गोपाल कृष्ण आचार्य, दिलीप व्यास, सुरेश जोशी, बृजेंद्र मेहता, सत्यदीप भट्ट ,अरविंद मिश्रा ,नरेंद्र जोशी , प्रवीण उपाध्याय, गोपालजी टंच,शरद शुक्ला, शैलेन्द्र तिवारी, चेतन शर्मा, जगदीश उपाध्याय, डॉ आई. पी. त्रिवेदी, नर्मदा शंकर भट्ट, सहित सभी ब्राह्मण संगठनो ने ब्राह्मण समाज के अतिरिक्त भी सभी जनेऊधारी बंधु एवं जनेऊधारी बच्चों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है|