ठाकुर राजेंद्र सिंह गोयल द्वारा देहदान संकल्प

रतलाम। अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस 9 अगस्त के अवसर पर समाजसेवी ठाकुर राजेंद्र सिंह पिता कन्हैया लाल जी गोयल द्वारा देहदान संकल्प पत्र काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन सचिव गोविंद काकानी के सहयोग से भरा| समाजसेवी गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह-सुबह संकल्प पत्र भरने के लिए अपनी दुकान मनोहर होटल स्टेशन रोड पर बुलवाया और देहदान का संकल्प पत्र भरवाते हुए पुत्र ठाकुर विक्रम सिंह गोयल वर्तमान निवासी नीदरलैंड से फोन पर स्वीकृति दिलवाई| एक और सहमति में समाजसेवी ठाकुर राजेंद्र सिंह पवार (पूर्व पार्षद) ने उनके इस पुनीत कार्य पर अपनी ओर से सहमति प्रदान कर प्रक्रिया पूरी की| संकल्प पत्र को डॉक्टर लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज के शरीर संरचना विभाग में जमा किया जाएगा।
समाजसेवी ठाकुर राजेंद्र सिंह गोयल ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती संगीता कुंवर का देहांत 2017 में हुआ तब उन्होंने देहदान की बहुत कोशिश करी परंतु संभव नहीं हो पाया क्योंकि रतलाम में मेडिकल कॉलेज नहीं होने के कारण देह को इंदौर भेजना पड़ता था।
देहदान से परिवार एवं समाज को लाभ गोविंद काकानी ने बताया कि देहदान से मेडिकल विद्यार्थियों को शरीर संरचना का प्रत्यक्ष ज्ञान मिलता है। नेत्र व त्वचा दान से रोगियों को जीवन मिलता है। अंतिम संस्कार की लागत, लकड़ी की खपत और प्रदूषण कम होता है। साथ ही शासन द्वारा देहदानी परिवार को सामाजिक सम्मान व प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाते हैं।
देहदान हेतु संपर्क मो.9329310044: गोविंद काकानी