

रतलाम। आचार्य श्री रामलाल जी मसा के आज्ञा आज्ञानुवर्ती शासन दीपक श्री रोहित मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा के सानिध्य में तपस्वी सारिका सौरभ सिसोदिया के 33 उपवास एवं पुष्पा सुभाष पिरोदिया के 31 उपवास की तपस्या पूर्ण की ।
चरित्र आत्माओं द्वारा तप की महिमा बताई संघ अध्यक्ष छाजेड़ ने अपने भाव रखें एवं पारिवारिक जनों ने भी अपने भाव की अभिव्यक्ति दी इस अवसर पर संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि संघ अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़, मंत्री अशोक पिरोदिया, चंदनमल पिरोदिया, बाबूलाल सेठिया, सुदर्शन पिरोदिया, सुशील गोरेचा, विनोद मेहता, अतुल बाफना, प्रकाश नंदेचा, दशरथ बाफना, अर्पित गांधी, अर्पित बाफना, महिला मंडल से सुनीता मूणत, सीमा लोढ़ा, श्वेता पिरोदिया आदि ने तपस्वियों का बहुमन किया । साथ ही समता युवा संघ महिला मंडल बहु मंडल व संघ के कई पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी के साथ सिसोदिया परिवार व पिरोदिया परिवार के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे । सभा का संचालन विनोद मेहता ने किया आभार अशोक पिरोदिया ने माना।