


रतलाम | श्री सर्व ब्राह्मण सभा के परामर्शदाता श्री शांतिलाल जी शर्मा का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। दिनभर चले कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः भगवान भोलेनाथ के अभिषेक व पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद राजस्व कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी परिसर में पौधारोपण किया गया। शाम को गोपाल गौशाला में गौ माता को 1 क्विंटल मीठी थूली खिलाई गई। इस अवसर पर विप्र समाज और इष्ट मित्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
समारोह में ब्राह्मण बोर्डिंग अध्यक्ष पं. राजेश दवे, रंगकर्मी कैलाश व्यास, सनातन सोशल ग्रुप अध्यक्ष अनिल पुरोहित, सभा अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक, डॉ. आई.पी. त्रिवेदी, राजेश तिवारी, सुनील गौतम, महेश व्यास, गोपाल जोशी, नयन व्यास, कुलदीप त्रिवेदी, संजय उपाध्याय, राजेश व्यास, राजेश चस्ठा, राजेश डोरिया, गौरव त्रिपाठी, सत्यनारायण पालीवाल, जगदीश उपाध्याय, विश्वास उपाध्याय, अशोक तिवारी, युवाध्यक्ष पं. नवदीप शर्मा, मनीष उपाध्याय, विवेक शर्मा, आशीष शर्मा, विजय सिंह चौहान, भाजपा क्षेत्रीय पार्षद मनीषा चौहान, सपना दुबे, राधा जोशी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा ने किया और आभार शैलेन्द्र तिवारी ने व्यक्त किया। जानकारी आशीष शर्मा ने दी।