
रतलाम । रतलाम की साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी के U-17 बालक वर्ग की कबड्डी टीम ने 4 से 7 अगस्त 2025 तक दीपक मेमोरियल एकेडमी, सागर (म.प्र.) में आयोजित CBSE क्लस्टर XII 2025-26 कबड्डी टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी के खिलाड़ियों के जज़्बे, जुनून और जीत की गूंज पूरे रतलाम में मची हुई हैं। एकेडमी प्राचार्या और डिस्ट्रिक्ट सीबीएसई सिटी कॉर्डिनेटर ने बताया कि कबड्डी टीम के खिलाड़ीयों ने अपने हर मैच में सामने वाली टीम को बड़े अंतराल से हराया। टीम में प्रथम बलसोरा, कुशपाल सिंह सिसोदिया, तन्मय पाटीदार, शैलेंद्र जाट, शुभम जाट, गौरव जाट, हिमालय सिंह राठौड़ शामिल थे और जिनके मार्गदर्शन में यह ऐतिहासिक जीत हासिल की व साईं श्री इंटरनेशनल के कोच हार्दिक कुरवारा हैं।
विजयी खिलाड़ियों और कोच हार्दिक के रतलाम लौटने पर रेलवे स्टेशन पर ढोल-ढमाकों, फूलमालाओं और पटाखों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर राकेश देसाई, प्राचार्य डॉ. श्वेता विनचुरकर, इंचार्ज नीतू भट्ट, क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा, रतलाम स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के अध्यक्ष कमलनयन व्यास, भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक नितिन राठौड़, युवा मोर्चा दीनदयाल मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप पवार, कोच भूषण व्यास, जितेंद्र राणावत, प्रदीप उपाध्याय, शिक्षक किरण व्यास, प्रफुल्ल शर्मा, कक्षा 10 के विद्यार्थी तथा कार्तिक मौर्या, रोहित राठौर, तरुण कुरवारा, वीनू पटेल, अंकित परासिया, नानू देवदा, अर्पित परासिया, सुनील राठौड़, हरीश डिंडोर, गोतम, किशन सोलंकी, यश गामड़, अजय मेवडिया और हेमंत भी उपस्थित थे।