चेन्नई सौकारपेट जैन भवन 10 अगस्त । अपने-अपने धर्म की पहचान के लिए अपने-अपने धर्म ध्वज हैं, जितना उसे हम प्यार करते हैं उतना ही तिरंगे के साथ सोतेला व्यवहार तो नहीं कर रहे है? उक्त विचार राष्ट्रीय सर्व धर्म संसद के अध्यक्ष राष्ट्रसंत कमल मुनि जी कमलेश संबोधित करते कहा कि तिरंगा देश की धड़कन, लाखों जनता के लिए स्वाभिमान का प्रतीक है ,प्राणों से भी ज्यादा प्यारा है l जिनके दिलों में तिरंगे का प्यार नहीं वह नमक हराम है उसका किसी भी धर्म में प्रवेश नहीं हो सकता है l
मुनि कमलेश ने बताया कि धर्म से बढ़कर राष्ट्र है l राष्ट्र की सुरक्षा में ही सभी धर्म और पंथ की सुरक्षा हो सकती है l देश बिखर गया तो हमारा अस्तित्व कहां से रहेगा ?
उन्होंने कहा कि वही धर्म महान है जो राष्ट्र रक्षा की प्रेरणा देता हैl इसकी रक्षा के लिए के लिए सर्वस्व न्योछावर के लिए सदैव तैयार रहता है l तिरंगे को अनदेखा करना, धर्म उपासना, आत्मा और परमात्मा का अपमान करने के समान है l
राष्ट्रसंत ने कहा कि सभी धर्म के महापुरुषों ने भी इसी माटी पर जन्म लिया, इसी से उनका शरीर बना, इसी पर खड़े होकर साधना की माटी के सहयोग के बिना जीने की कल्पना तक नहीं कर सकते l कुत्ता भी जिस घर का अन्न लेता है उसकी रक्षा के लिए जान लुटा देता है उससे हमें सबक लेना चाहिए मोक्ष से बढ़कर माटी है l
जैन संत ने कहा कि 15 अगस्त का दिवस मात्र सरकारी समारोह बनकर रह गया है सामान्य जनता की उपेक्षा और उदासीनता यह दुर्भाग्यपूर्ण हैl होली, दिवाली ,रमजान, और ईद से भी बढ़कर स्वाधीनता दिवस अनंत गुना ज्यादा जोश उमंग और उत्साह के मानना चाहिएl तभी धार्मिकता का पात्र बनेगा।
जैन संत ने कहा कि सभी धर्माचार्य को 15 अगस्त के दिन अपने धार्मिक ध्वज के साथ-साथ तिरंगा भी मंदिर मस्जिद चर्च गुरुद्वारा सब पर शान के साथ लहराना चाहिए l देश भक्ति का जज्बा जिस आत्मा में नहीं उसे देश में रहने का अधिकार नहीं l
मौलाना अखलाक अहमद ने कहा कि तिरंगा जान से प्यार है घर घर पर लहराना है l ग्रंथि सतपाल सिंह जी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने वतन के लिए अपने शहजादो को कुर्बान कर दिया को कुर्बान कर दिया तिरंगा शान से लहराएंगे lमहंत सेवा दास ने कहा कि तिरंगे को प्राणों से भी ज्यादा प्यार करते हैं धर्म ध्वज से भी इसका स्थान ऊपर हैl फादर पैट्रिक ने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं है तिरंगा इसका शिखर है बौद्ध धर्म के लामा ने कहा कि सभी धर्म गुरुओं को मिलकर एक साथ तिरंगा लहराना चाहिएl जिससे विश्व को नया संदेश जाएगा 15 अगस्त को साहूकार पेट जैन भवन पर तिरंगा लहराया जाएगा। उक्त जानकारी अध्यक्ष प्रकाश खिंवेसरा ने प्रदान की मंत्री संजय पिंचा ने कहा की देशभक्ति की फैंसी ड्रेस का आयोजन किया जा रहा है। कोषाध्यक्ष जितेंद्र भंडारी ने आभार व्यक्त किया। जैन संस्कार मंच महिला शाखा की ओर से रक्षाबंधन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।