युवा दर्शन चोपड़ा ने किये महामृत्युंजय तप 31उपवास की उग्र तपस्या

नगर की कई संस्थाओ ने किया सम्मान

रतलाम। चातुर्मास मे नगर मे विराजित साघु साध्वी भगवनतो की पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से धर्म, आराधना की धूम एवं तपस्या की बहार आयी हुई है उसी में खरतरगच्छ श्री संध मे अष्टापद तीर्थ प्रेरिका प. पू. श्री जिन शिशुप्रज्ञा श्रीजी म.सा. की सुशिष्या प.पू.श्री संस्कारनिधि श्री जी म.सा. आदि ठाणा-4 की सदप्रेरणा से श्री सोहनलाल तेजा बहन क़े सुपौत्र, जीतेन्द्र ममता चोपड़ा के पुत्र 18 वर्षीय युवा दर्शन चोपड़ा की माक्ष्यख़मण की तपस्या निमित्त भव्य तप महोत्सव का आयोजन किया गया।

महोत्सव क़े प्रथम दिन दोपहर चौबीसी संध्या प्रसिद्ध जैन संगीतकार प्रदीप डांगी की मधुर स्तवन से प्रभु भक्ति हुई दूसरे दिन प्रातः जैन कॉलोनी निवास से तपस्वी दर्शन चोपड़ाएवं ममता चोपड़ा की विस विरहमान तप की भव्य रथ यात्रा निकाली गई जिसमें इंद्र ध्वजा, घोड़े, बैंड, आदिनाथ परमात्मा का रथ,कुशल गुरदेव की बग्गी,निकली जो प्रमुख मार्गो से होती हुई मोहन टाकीज मे धर्मसभा परम पूज्य आचार्य भगवंत जिनसुंदर सुरीश्वर मा.सा. के विनय वान शिष्य तत्वरुचि मा.सा. ने तप की महिमा में बताया कि इतने छोटे बालक जो आजकल मोबाइल टीवी, होटलो पर फास्ट फूड खाते हुवे और दर्शन ने इस उम्र में इतनी बड़ी कठिन तपस्या पूर्ण की पूर्व भव के पुण्य उदय से ही यह अवसर इस जीवन में प्राप्त होता हे तत्पश्चात तप संवेदना डॉ विपिन वागरेचा नागदा तपस्वी की संवेदना पर उद्बोधन दिया।

परम पूज्या साध्वी श्री संस्कार निधि जी महाराज साहब ने तप की महिमा बतलाई जिसमें परिवार में तप त्याग धर्म संस्कार होते है वहीं बच्चों में संस्कार आते हैं और इतनी बड़ी तपस्या की ओर अग्रसर होते हैं तत्पश्चात मांगलिक सभी को श्रवण करवाई गई बाद में रतलाम की प्रमुख संस्थाओं ने तपस्वी का बहुमान किया श्री जैन श्वेतांबर खरतरगछ श्री संघ रतलामअखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक युवक महासंघ मध्य प्रदेश इकाई अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप मालवा श्री जैन श्वेतांबर खरतरगछ श्री संघअखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक युवक महासंघ रतलाम इकाईश्री जैन श्वेतांबर खरतरगछ युवक महासंघ रतलाम श्री दान-प्रेम-रामचन्द्रसूरी जैन आराधना भवन सेवा समिति, श्री देव सुर तपाग्छ चरथुइ जैन श्री संध श्री जैनानन्द युवक मण्डल श्री अभय सागर जैन बैंड, श्री जैनानन्द परिषद श्री जैनानन्द बालिका परिषद,सोवृहद त्रिस्तुतिक जैन श्वेतांबर श्री संघ रतलाम नागेश्वर पूनम मंडल रतलाम श्री पार्श्व कुशल जयानन्द मनोहर धाम ट्रस्ट,श्री शांतिनाथ जैन चेरिटेबल ट्रस्ट सेमलियाआ.भा. मूर्ति पूजक युवक महासंघ उज्जैन उपस्थित थेमहिदपुर उज्जैन इंदौर जावरा नागदा खाचरोद झारडा मंदसौर रिंगनोद भाटापतलाना मुंबई एवं अनेक जगह से पधारे हुए अतिथियों ने तपस्वी का बहुमन किया इस अवसर पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी,फतेहलाल कोठारी,अनील दसेड़ा जावरा, अशोक जैन लाल, अशोक चोपड़ा, कांतिलाल चोपड़ा, धर्मेंद्र रांका, जयवत कोठारी, संतोष चतर नामली, लोकेश लालन हेमंत कोठारी संदीप पोहा वाला मनोहर छाजेड़ अशोक जे चोपड़ा संजय वनवट जैन बसंत श्रीमाल रमेशचंद लुणावत रमेश मेहता शैलेंद्र मंडोत विनोद मूणत राजेश सुराना संजय भंडारी राजकमल जैन उपेंद्र कोठारी प्रसन्न जैन जितेंद्र रूनवाल प्रीतेश गादिया मुकेश पगारिया महेंद्र गादिया निलेश चोरड़िया कपिल सुराणा अमित नाहटा, राहुल छाजेड़, सुनील मूणत, आशीष राणावत, एकेंद्र गांधी, शुभम तलेरा संजय मूणत जय नाहर तत्पश्चात श्री जैन श्वेतांबर खरतरगछ श्री संघ एवं आमंत्रितों का स्वामी वात्सल्य किया गया। चोपड़ा परिवार की ओर से पारस लूणावत महिदपुर ने सभी बाहर से पधारे अतिथि का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद दिया।