
रतलाम, 11 अगस्त। त्याग, तप और सेवा की अनुपम मिसाल, प.पू. राष्ट्र संत शिरोमणि वचनसिद्ध आचार्यदेव श्रीमद् विजय हेमेंद्र सुरिश्वरजी म.सा. की पावन स्मृति में, उनका 15वाँ पुण्योत्सव दिवस आगामी 13 अगस्त 2025 (भादरवा वदी-5, बुधवार) को गौसेवा और जीवदया के महापर्व के रूप में मनाया जाएगा।
गत वर्षों की भाँति, इस वर्ष भी रतलाम के बकरा शाला, त्रिवेणी में प्रातः 7:15 बजे से श्रद्धापूर्वक गौमाता की सेवा की जाएगी। यह आयोजन सौ.बृ.त. त्रिस्तुत्रिक जैन श्रीसंघ, रत्नराज मित्र मंडल एवं जीवमैत्री परिवार, रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न होगा।
इस पुण्यकार्य के लाभार्थी, मादरेचा परिवार (काटजू नगर, रतलाम) ने समाज के सभी सज्जनों, गौभक्तों और जीवदया-प्रेमियों से विनम्र निवेदन किया है—
“एक बूँद पानी से प्यास बुझ सकती है, एक मुट्ठी चारा किसी भूखी गाय को जीवन दे सकता है। आइए, इस पावन अवसर पर हाथ बढ़ाएँ, गौमाता का आशीर्वाद पाएँ और जीवदया से अपना जीवन महकाएँ।”