सात दिवसीय अभियान के तहत साफ सफाई अभियान एवम तिरंगा अभियान एकीकृत शा. नित्यानंद उ. मा. विद्यालय धोसवास में मनाया

रतलाम । रतलाम कलेक्टर के आदेश अनुसार आज सात दिवसीय अभियान के तहत साफ सफाई अभियान एवम तिरंगा अभियान एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास में मनाया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि यातायात थाना प्रभारी नीलम चोगड़ एवम विशिष्ठ अतिथि सूबेदार अनोखीलाल परमार धीरेंद्र कुमार दीक्षित मोहन भार्गव थे अतिथियों ने माता सरस्वती और भारत माता का पूजन किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्र छात्राओं को बताया कि हमे यातायात के नियम का पालन करना है और हमारे विद्यालय की साफ सफाई और घर की साफ सफाई भी रखना है और हमारे सविधान अनुसार हमे कार्य करना है और कानून का पालन भी करना है।
इस अवसर पर उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्रीमति ललिता कदम ने कहा कि आज अभियान के तहत हम सभी ने हमारे विद्यालय की साफ सफाई की है और ये अभियान चलता रहेगा।
वरिष्ठ शिक्षक कमल सिंह राठौड़ ने इस अवसर पर छात्र छात्राओं को तिरंगे के महत्व का बताया। विद्यालय में आज अभियान के तहत साफ सफाई अभियान एवम तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ शिक्षक कमल सिंह राठौड़, राजीव पंडित, सुभाष धनोतिया, प्रवेश पाटीदार, वीणा वर्मा, नूतन मजावदियां आशा शर्मा, तरन्नु जहा ने किया। रंगोली बनाने छात्रा अंजली उर्मिला सुमन चंचल हर्षित मुस्कान नेहा अर्पिता मालवीय रही और सफाई अभियान में वंशिका कल्पना हैप्पी कपिल पीयूष ने भाग लिया।