श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल कैबिनेट का अलंकरण समारोह सम्पन्न

रतलाम। श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर स्कूल कैबिनेट का अलंकरण समारोह डिप्टी कलेक्टर आर्ची हरित के आतिथ्य में शास्त्री नगर स्थित स्कूल परिसर में संपन्न हुआ।
प्राचार्य मेघा वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि आर्ची हरित, समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा ने मां सरस्वती व गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की वंदना व शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। अतिथि का स्वागत अध्यक्ष गुरनाम सिंह, अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, सुरेंद्र सिंह भामरा, हरजीत सलूजा, सतपाल सिंह डंग, गगनदीप सिंह डंग, धर्मेंद्र गुरु दत्ता, बंटी खालसा, प्राचार्य मेघा वैष्णव, सरला माहेश्वरी, मनीषा ठक्कर आदि ने किया। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य मेघा वैष्णव ने दिया समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के समय मोबाइल का कम से कम उपयोग करना चाहिए। मुख्य अतिथि आर्ची हरित ने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा होती है जरूरत रहती है उस प्रतिभा को संवारने की। शारीरिक व मानसिक परिश्रम करके जीवन के हर क्षेत्र में आगे निकला जा सकता है व उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
इस अवसर पर अतिथियों ने हेड बॉय युग तिवारी ,हेड गर्ल आयशा खान, डिप्टी हेड बॉय आगम जैन, डिप्टी हेड गर्ल राजेश्वरी शर्मा, स्कुल स्पोर्टस कैप्टन जयेश सेन, बाबा अजीत सिंह हाउस कैप्टन नैंसी शर्मा , बाबा जुझार सिंह हाउस कैप्टन देव सोलंकी, बाबा जोरावर सिंह हाउस कैप्टन शौर्य सिंह राठौड़, बाबा फतेह सिंह हाउस कैप्टन प्राची प्रजापति सहित विभिन्न पदाधिकारी को फ्लेग,बैच व सेशे लगाकर पदभार दिया व पद की शपथ दिलवाई। आभार अनिल मिश्रा ने माना l अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ l