हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का उत्सव, स्वच्छता के संग, अभियान

सेल्फी पॉइंट पर आमजन सेल्फी लेकर दे रहे संदेश

रतलाम । इस वर्ष 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 8 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाये जा रहे ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का उत्सव, स्वच्छता के संग’’ अभियान के दौरान शासन के निर्देशानुसार जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कई गतिविधियां की जा रही है। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय में लगाये गये सेल्फी पॉइंट पर आमजनो द्वारा सेल्फी लेकर सभी को अपने आसपास स्वच्छता रखने एवं तिरंगा अभियान के दौरान अपने घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।