
रतलाम । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत आज 11 अगस्त 2025 को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में राजस्थान राज्य के झुन्झुनूं मे आयोजित फसल बीमा राशि वितरण कार्यक्रम के वर्चुअल प्रसारण में पूर्व विधायक सैलाना श्रीमती संगीता चारेल एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने अपने उदबोदन में कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के केन्द्र बिन्दु में किसान है । सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है । इसके लिए सरकार किसानों की समय समय पर हर संभव मदद कर रही है । आज भी इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों की फसल क्षति की भरपाई के लिए किसानों के खातो में फसल बीमा राशि का अंतरण किया जा रहा है । आज रतलाम जिले के किसानों के खातें में 86.44 करोड रूपये बीमा दावा राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई । इस वर्चुअल कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि श्रीमती नीलम सिंह चौहान, पी डी आत्मा श्री नर्गेश सहित जिले के किसान उपस्थित थे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राजस्थान के झून्झून से सिंगल क्लिक के माध्यम से रबी वर्ष 2023-2024 तथा खरीफ 2024 एवं रबी 2024-2025 के फसल बीमा राशि का वितरण सीधे डीबीटी के माध्यम से रतलाम जिले के किसानों के खातों में किया गया। कार्यक्रम को जनप्रतिनिधि श्री बद्रीलाल चौधरी सांसद प्रतिनिधि, सुरेश मालवीय जनपद सदस्य आलोट, सुरेश पाटीदार कृषि समिति अध्यक्ष रतलाम एवं ललित पालीवाल अध्यक्ष भारतीय किसान संघ ने भी संबोधित किया ।