

रतलाम। कलेक्टर रतलाम के आदेश अनुसार आज विद्यालय में छात्र छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ उच्च माध्यमिक शिक्षक एवम गाइडर श्री मति ललिता कदम ने दिलाई और कहा कि हमे तो किसी भी प्रकार का कोई नशा नहीं करना है और अपने परिवार में भी किसी को नहीं करने देना है क्योंकि नशे से हम तो बरबाद होते हैं हमारा शरीर और मस्तिष्क और हमारा चरित्र भी बरबाद होता है।
इस अवसर विद्यालय के प्राचार्य गोपाल वर्मा ने भी नशे से दूर रहने ओर अच्छे कार्य करने का आव्हान किया। इस अवसर परशिक्षक सुभाष धनोलिया सुनीता गेहलोत आशा शर्मा सहित गाइड की छात्र छात्राओं दिव्या सलोनी तनु राजश्री चित्रलेखा आशा आराधना इरम वंशिका पूनम हर्षिता जया संध्या उपस्थित थी।