मूक बधिर व मंदबुध्दि विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया

रतलाम l जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग ( मूक बधिर व मंदबुध्दि) विद्यालय के विद्यार्थियों ने अरविंद मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूल समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, परिषद अध्यक्ष एमएल दुबे, उपाध्यक्ष पदम श्री डॉ लीला जोशी ने मां सरस्वती व गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया । विद्यार्थियों ने शबद व मां सरस्वती की आराधना प्रस्तुत की l अतिथियों का स्वागत सरदार गुरनाम सिंह ,अजीत छाबड़ा, देवेंद्र वाधवा, सुरेंद्र सिंह भामरा, सतपाल सिंह डंग ,धर्मेंद्र गुरुदत्ता, गुरविंदर खालसा, गगनदीप सिंह, प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री, प्रधान अध्यापिका कविता कुंवर आदि ने किया । इस अवसर पर दिव्यांग विद्यार्थियों को अकेडमी के छात्रों ने राखी बांधी बहनों ने भाइयो की आरती उतारी तथा भाइयों ने रक्षा का वचन दिया । दिव्यांग विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद अध्यक्ष एमएल दुबे ने कहा कि बच्चे जैसा देखते हैं सुनते हैं उनके व्यक्तित्व पर उसका वैसा प्रभाव गिरता है तथा इससे में प्रेरित होते हैं ।
समिति अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार होना चाहिए तो उनकी उनकी इज्जत करेंगे। रक्षाबंधन के त्यौहार की परंपरा हमारे बुजुर्गों ने प्रारंभ की थी । इस अवसर पर ज्योति, इरम, नम्रता, राशि ,दिव्या, आशा, सानिया, दीक्षिका गोस्वामी ,राशि सांखला ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया व रोहित ,पियूष, गौतम, सत्यनारायण, दीपक ने शिक्षा पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में परिषद प्रधान अध्यापक सतीशचंद्र तिवारी, शशि कुमार सिंह ,उषा तिवारी, रूपा पाल, सोनू पांचाल, रीतिका चौहान, पूनम प्रजापति, दिनेश गहलोत, वर्षिता कुमावत, कमलेश नरवरिया, रामचंद्र गोखले, जय सिंह आदि मौजूद थे इस अवसर पर दिव्याग विद्यार्थियों को उपहार भी प्रदान किए गए संचालन सीमा भाटी व सतीश चंद्र तिवारी ने किया l