
रतलाम। दादावाड़ी अजमेर के 872 वर्ष पुराने ऐतिहासिक जीणोद्धार शिलान्यास के लिए एक अभिमंत्रित कलश यात्रा देशभर में निकाली जा रही है इसी क्रम में यह कलश यात्रा का 14 अगस्त को रतलाम पहुंचने पर भव्य स्वागत वंदन उत्साह के साथ चल समारोह के रूप में गाजे-बाजे के साथ जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ के तत्वाधान मे कलश यात्रा धानमंडी से प्रारंभ होगी ।
श्री संघ अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने बताया की अष्टापद तीर्थ प्रेरिका प.पू. श्री जिन शिशु प्रज्ञा श्री जी म.सा. की सुशिष्या प. पू. संस्कारनिधी श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में कलश यात्रा श्रीमती कांताबाई मांगीलाल पारसमल चोपड़ा के धान मंडी स्थित निवास से प्रातः 8:00 बजे नवकारसी के पश्चात भव्य कलश यात्रा गणेश देवरी चांदनी चौक होते हुए त्रिपोलिया गेट स्थित फूल कुंवर बाई उपाश्रय पहुंचेगी। प्रथम दादागुरुदेव युगप्रधान श्री जिनदत्तसूरि जी म. सा.गुण-गौरव एवं पुण्य-सौरभ से परिपूरित पवित्र कलश अजमेर दादावाड़ी के शिलान्यास के समय गहन शिलाओं के मध्य धरती माता में प्रतिष्ठित किया। जायेगा ओर उसी पर दादावाड़ी का निर्माण होगा। जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघश्रीसंघ के सभी श्रावक श्राविकाओं से इस मांगलिक कार्यक्रम में पधारकर पुण्य अर्जन करने के अपील की है।