श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा रक्तदान शिविर 15 अगस्त को

रतलाम। श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा दिनांक 15 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे से कॉलेज रोड स्थित मानव सेवा समिति ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया ग्रुप द्वारा यह 27 वा रक्तदान शिविर है। अग्रवाल ने नगर के सभी रक्तदाताओं से अपील की है इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक की संख्या में रक्तदान कर पुण्य अर्जित करे।